Shahapur Banjar, Khojewadi Phata, AS Club to Lasur Station Road, Chhatrapati Sambhajinagar - 431002.
शिक्षा क्षेत्र मे कार्यरत होने के कारण सामाजिक स्थितियों मे आ रहे बदलाव को हम अनदेखा नही कर सकते। पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों की उच्च शिक्षा का स्तर जरुर बढा है। आज इस समय हम देखे तो, समझ मे आता है की हर क्षेत्र मे लड़किया बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अपने आपको साबीत कर रही है। किंतु उनकी शिक्षा, करिअर और विकास मे, अगर उन्हे हमारा साथ - एक माता-पिता या फिर एक अध्यापक - के रूपमे मिल जाये तो वह निश्चित रूप से और भी आगे जायेगी। हमारा, हमारे परिवार का नाम ऊंचा करेगी । हमे बस इतना करना है की, दसवी या बारहवी के पश्चात करिअर चुनते समय हम उन्हे प्रोत्साहित करना है ना की रुकावट बनना है। इसीलिए हमारे अपने फैसले लड़कियों पर ना थोप दे । उनकी रुची को देखकर उन्हे सहायता करे। सभी बच्चों को अपना करिअर चुनने की पूरी आजादी है। वास्तव में, माता-पिता से लड़कियों के मामले में भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है। आज के दौर मे लड़कियों का शिक्षा स्तर बढा है, लेकिन यह आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बदलाव लाना जरुरी है। करिअर के बारे मे लडका और लडकी यह भेद पूरी तरह से मिट जाना चाहिये। समय के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है और करिअर के विभिन्न अवसर हमे मिल रहे है। कुछ क्षेत्रों में करिअर के मामले में लड़कियों के लिए सीमाएँ थीं, लेकिन अब वह भी समाप्त हो चुकी है।
भारतीय सेना में अपनी बेटियों के लिए शानदार करिअर बनाने की चाहत रखनेवाले माता-पिता और लड़कियों के लिए अच्छी खबर है।
हाल ही मे सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित एक ऐतिहासिक फैसले के अनुसार, लड़कियां अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में शामिल हो सकेंगी। इस ऐतिहासिक फैसलेने लड़कियों के NDA में शामिल होने का रास्ता साफ कर दिया है। लड़कियों के लिए भारतीय सेना में चुनौतीपूर्ण करिअर बनाने का यह सुनहरा मौका है। जिसने उनके लिए एक रोमांचक क्षेत्र के द्वार खोल दिये है।
आईये जानते है, लड़कियों के लिए भारतीय सेना में करिअर के अवसर...
NDA-NA / JEE / NEET / AFMC / MHT CET / IMU CET / MERCHANT NAVY / CIVIL AVIATION / SSB ११ वी और १२ वीके साथ UPSC / CDSE / AFCAT, ASST. COMMANDANT / ARMY / NAVY / AIR FORCE
5 वी से 10 वी (CBSE बोर्ड) सैन्य शिक्षा जिसमें NTSE / MTSE / SSE, KVPY और NDA, AFMC FOUNDATION और अन्य सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाये शामिल हैं।
इन सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाराष्ट्र में कई संस्थाये हैं। इन संस्थाओ में अग्रणी, महाराष्ट्र मे पहली डिफेन्स करिअर अकॅडमी (DCA) को सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में जाना जाता है। DCA मे अध्यापन और ट्रेनिंग लेकर अनेक छात्र भारतीय सेना में अधिकारी व अन्य पदों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं।
डिफेन्स करिअर अकॅडमी (DCA) ने लड़कियों के लिए एक अलग कॅम्पस के साथ केवल लड़कियों के लिए ट्रेनिंग की अलग व्यवस्था की है ताकि लड़कियां भी रक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। DCA को मराठवाड़ा समेत पूरे महाराष्ट्र से बहोत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
अब बारी माता-पिता की है। लड़कियों को एक चुनौतीपूर्ण करिअर का अवसर प्रदान करना अब उनके हाथ मे है। इस ब्लॉग को लिखने के पीछे का आधार यह है कि लड़कियों को भारतीय सेना के क्षेत्र में करिअर के अवसरों के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिये ताकि वे भी देश की सेवा में गर्व से प्रदर्शन कर सकें।
जय हिन्द ...!